विदेशमंत्री ने कहा है कि अगले तीन चार सप्ताह के दौरान परमाणु वार्ता के संपन्न होने और संभावित परमाणु समझौते की प्राप्ति के संबंध में निर्णय ले लिया जाएगा।
जवाद ज़रीफ़ ने जेनेवा में एक दिन की परमाणु वार्ता के संपन्न होने पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दोनों पक्षों के मध्य तकनीकी और राजनैतिक मतभेद पाये जाते हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ताकारों की यह ज़िम्मेदारी है कि वह लोज़ान समझौते में तय पाने वाले मार्गों के अनुसार समग्र परमाणु समझौते के संकलन का काम पूरा करें। उन्होंने पांच धन एक को सलाह दी है कि वह वार्ता के दौरान विस्तारवाद और ग़ैर संबंधित मुद्दों को उठाने से बचे।
श्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि अगले तीन से चार सप्ताह के दौरान परमाणु वार्ता के संपन्न होने और संभावित परमाणु समझौते की प्राप्ति के संबंध में निर्णय कर लिया जाएगा।
ईरान के विदेशमंत्री ने तेहरान के परमाणु वैज्ञानिकों से साक्षात्कार लिए जाने और ईरान के सैन्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के बारे में कहा कि इस संबंध में वरिष्ठ नेता ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं और ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम उन ही निर्देशों के अंतर्गत आगे बढ़ रही है।